ये इंतज़ार मेरे मौला कुछ ज्यादा ही हो गया |
उसके दर्द का आलम-ए-इरादा ही हो गया |
अर्जी तेरे दरबार में थी लगाई उसने हर बार-
पर रहमगर वो तेरे हाथ का प्यादा ही हो गया |
तू देख तो सही कभी इन्सां की नजर से |
बच जा अगर बच सकता है अपनों के जहर से |
तू समझे क्या पीर उस दुखिया का सुन बता -
जब लगती है कोई चोट इस छोटे से जिगर पे |
सब बंदे हैं तेरे ऐसा हम सुनते आये हैं |
तेरे दर पर बन सौदाई सजदा करते आये हैं |
अब कर दे रहम टूट गया है बाँध सब्र का -
तुझसे लेके ही जाएंगे जो अब लेने आये हैं |
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें